राष्ट्रीय

साहित्य-शिल्पी, शिक्षाविद एवं समाजसेवी पी.यादव ‘ओज’ को मिला “ग्लोबल विभूति अचीवर अवार्ड- 2025

neerajtimes.com – साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री पी.यादव ‘ओज’ को “ग्लोबल विभूति अचीवर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान स्पिरिचुअल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से प्रदान किया गया।जिसका संयोजन गोपाल किरण समाजसेवी संस्था,ग्वालियर द्वारा किया गया था।श्री ओज को यह सम्मान उनकी शिक्षा,साहित्य और सामाजिक सरोकारों में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।श्री पी.यादव ‘ओज’ ने अपने साहित्यिक जीवन में प्रेरणादायी कविताओं,सामाजिक चेतना से परिपूर्ण निबंधों और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है,बल्कि शिक्षा क्षेत्र और समाज सेवा में भी अपने कार्यों से अनेक युवाओं को प्रेरित किया है।उनकी उपलब्धियों ने साहित्य-जगत में एक नई पहचान स्थापित की है।जहां इस विशेष अवसर पर प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक एवं हिंदी भाषा प्रसार के अग्रदूत श्री संगम त्रिपाठी जी ने उन्हें विशेष रूप से बधाइयां दी,वहीं इस सम्मान प्राप्ति पर कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं,शिक्षकों,तथा साहित्यप्रेमियों ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related posts

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब मामले पर सुनाया बड़ा फैसला, स्कूल-कालेजों में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं मिली

admin

मणि अग्रवाल “मणिका “केतकी साहित्य रत्न सम्मान से हुई सम्मानित

newsadmin

प्रदेश शैक्षिक अधिवेशन में शिक्षक नेताओं द्वारा किया जायेगा शैक्षिक नवाचार पर मंथन – धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

Leave a Comment