उत्तर प्रदेश

मानव कल्याण मंच द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से असहाय लोगों के लिए किया सेवा कार्य

neerajtimes.com देवबंद – देवबंद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच की महिला मंडल शाखा द्वारा मासिक सेवा कार्यो की कड़ी मैं नर सेवा नारायण के अंतर्गत शुक्रताल धाम स्थित अपना घर आश्रम मैं शारीरिक व मानसिक रूप से असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व अन्य सेवा कार्यो में सेवा करके सहयोग किया गया l अपना घर आश्रम के संचालन कर्ता अजय मित्तल ने बताया की अपना घर में लगभग 450 प्रभु जी है l जिनकी सेवा 2018 से लगातार यह संस्थान कर रहा है l यहां के सभी प्रभु जी स्वयं की सहायता करने में असमर्थ,कमज़ोर व दूसरों पर आश्रित हैंl एक असहाय जीवन जीने वाले वंचित, शक्तिहीन,अक्षम व हँसी से लाचार लोग हैं l ऐसे लोगों को अपना घर सक्षम बनाने की मुहीम में लगा हुआ,और यही सही अर्थों में सच्ची मानव सेवा है l
मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य इस संसार में नहीं है तथा हम लगातार नर सेवा को ही नारायण सेवा समझकर निर्धनों व असहाय की सेवा करते रहेंगेl
मानव कल्याण मंच महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा जैन ने कहा कि हमें जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता अवश्य करनी चाहिए l जब हम किसी निर्धन की मदद करते हैं, तो हमारा समाज और हमारा देश मजबूत बनता है। और इससे समाज से सामाजिक बुराई खत्म होती है l अक्षम लोगों में कुछ कम क्षमताएं होती है , लेकिन कभी-कभी उनको सही सूझबूझ और मौका नहीं मिल पाता। इस लिए वे आगे नहीं बढ़ पाते l अथार्थ हमें इनकी मदद करनी चाहिए l
मंच की महिला मंडल महासचिव श्रीमती ममता वर्मा ने कहा कि मंच का महिला मंडल आगे भी इसी प्रकार से सेवा कार्य करता रहेगा l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव शर्मा, राजू सैनी, श्रीमती अलका गुप्ता, रोजी कोर , कोषाध्यक्ष मीनू शर्मा, पूनम कौशिक, अंजलि त्यागी,रीता सिंह,सुरभि अग्रवाल, प्रमोद मित्तल ,धनंजय भटेजा, चन्द्रप्रकाश गाबा, जितेन्द्र कश्यप आदि उपस्थित रहे l
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

लेखनशाला कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में धीरज सिंह चौहान और सुनील कुमार होंगे सम्मानित

newsadmin

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, जारी किया आरेंज अलर्ट

newsadmin

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी, बस्ती में मतदाता उत्साहित

admin

Leave a Comment