उत्तर प्रदेश

मैपल्स एकेडमी देवबंद ने साइबर अपराध के बढ़ते प्रकोप के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

neerajtimes.com देवबंद –  मैपल्स एकेडमी देवबंद में साइबर अपराध के बढ़ते प्रकोप के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवबंद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, SI रोबिलसन, SI सुधा रानी, और SI अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया और पुरुषों, महिलाओं, और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।
साइबर अपराध की रिपोर्ट करने और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इस नंबर को सेव करने और किसी भी साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
SI रोबिलसन, SI सुधा रानी, और SI अशोक कुमार इन अधिकारियों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

टीम योगी में आज वेस्‍ट यूपी के नए चेहरों को भी मिल सकता है स्‍थान

admin

साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए शाहनवीर के खाते मे 61000 रुपए की धनराशि कराई वाप

newsadmin

जरूरतमंद स्कूली बच्चों को मानव कल्याण मंच ने वितरित की स्कूल ड्रेस

newsadmin

Leave a Comment