मनोरंजन

भाई दूज का त्यौहार – सुनील गुप्ता

अटूट प्रेम समर्पण भाव का
आया भाई दूज का त्यौहार !
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि..,
खिले शुभानन, बरसे प्रेम प्यार !!1!!

ममत्व प्रेम संग पूजन करती
चले बहना करती सुंदर श्रृंगार !
आशीष भाव संग तिलक लगाए..,
भाई दे बहना को विशेष उपहार !!2!!

है ये प्रेम संस्कारों का बंधन
जो चले जोड़े है घर परिवार !
भाई बहन का संबंध अप्रतिम..,
चले खुशियों से झूमें संसार !!3!!

है यम यमुना की प्राचीन कथा
इस त्यौहार का मुख्य आधार !
चला आए प्रिय बहना घर भाई…,
बरसाए प्रेम स्नेह आनंद अपार !!4!!

मनाएं भाई दूज का पावन पर्व
चलें बाँटते प्रेम खुशियाँ अपार !
करें सभी के लिए मंगल कामनाएं..,
सदा बना रहे भाई बहन का प्यार !!5!!

– सुनील गुप्ता ,जयपुर, राजस्थान |

Related posts

भीषण गर्मी में मजदूरों की फ़िक्र जरूरी – प्रियंका सौरभ

newsadmin

आजमाइश करो- राजीव डोगरा

newsadmin

नवतपा (नौतपा) – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment