Uncategorized

खूबसूरती पाने के जादुई नुस्खे – डाॅ फ़ौज़िया नसीम ‘शाद

neerajtimes.com –  मुहाँसों के दाग-धब्बे –  मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस, थोड़ा-सा गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर पैक की तरह लगाएँ और सूखने पर साफ पानी से धो लें।

त्वचा की रंगत निखारने के लिए – बेसन में आधा चम्मच हल्दी, शहद और बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर पैक की तरह लगाएँ और सूखने पर हल्के हाथों से मलते हुए हटाएँ। नियमित प्रयोग से दाग-धब्बे दूर होते हैं और रंगत निखरती है।

शुष्क बालों के लिए – राई के दानों को पीसकर उसका पेस्ट बालों की जड़ों में लगाएँ। इससे शुष्कता दूर होकर बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
ब्लैक व व्हाइट हेड्स का समाधान – कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी और जौ का आटा मिलाकर गीला लेप बना लें। इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएँ। यह त्वचा को निखारता है और ब्लैक व व्हाइट हेड्स दूर करता है।
रूखी व शुष्क त्वचा के लिए
मलाई में केसर का तेल मिलाकर चेहरे और हाथ-पैरों पर मसाज करें। यह त्वचा को नरम, मुलायम और आकर्षक बनाता है।
मलाई में पिसी हुई हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाकर लगाने से भी त्वचा को कोमलता व निखार मिलता है।
मुहाँसों से राहत के लिए – ताज़े गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लेप की तरह लगाएँ। कुछ ही दिनों में मुहाँसे कम होंगे और त्वचा की रंगत निखरेगी। (विनायक फीचर्स)

Related posts

आसरा ट्रस्ट, समर्पण, सरफीना एनजीओ के साथ हस्ताक्षरयुक्त करार हुआ आपस में अन्तरित

newsadmin

आपदाओं से लड़ने में गोल और रोल दोनों क्लीयर होंः सुमन

newsadmin

अनुभवों का पुलिंदा है ‘हेमांजलि’ (काव्य संग्रह) – सुधीर श्रीवास्तव

newsadmin

Leave a Comment