उत्तराखण्ड

बैलेड्स ऑफ इंडियाना पुस्तक परिचर्चा में शहर के नामचीन साहित्यकार हुए शामिल

neerajtimes.com देहरादून (उत्तराखंड) –  मुख्य सूचना आयुक्त एवं उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी  तथा उत्तराखंड के पूर्व डी०.जी० पी० अनिल रतूड़ी के निवास “फुलवारी” में  मंजू काला की पुस्तक “बैलेड्स ऑफ इंडियाना पर एक गरिमामयी परिचर्चा का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुझे भी इस सार्थक परिचर्चा में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ, जो अत्यंत आनंददायी रहा।

इस अवसर पर  राधा रतूड़ी  एवं अनिल रतूड़ी को इस उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन हेतु हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई ।

कवयित्री मंजू काला को सारगर्भित एवं उत्कृष्ट पुस्तक चर्चा के लिए हृदय से बधाई।

फुलवारी परिवार के साथ जुड़कर साहित्यिक चर्चाओं को आत्मसात करना सचमुच सुखद और प्रेरणादायी अनुभव है।

इस अवसर पर अपना वक्तव्य रखते हुए देहरादून की कवयित्री कविता बिष्ट  नेह ने कहा कि सौहार्द और अपनत्व से सजी यह साहित्यिक फुलवारी यूँ ही सदा महकती, फलती-फूलती रहे।

Related posts

आम नागरिकों को न हो कोई असुविधा, अधिकारी विशेष ध्यान रखें- मुख्यमंत्री धामी

newsadmin

हनोल मंदिर में जागड़ा को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment