neerajtimes.com देवबंद (महताब आज़ाद) – प्रदेश भर में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण को सफल बनाने के लिए देवबंद क्षेत्र में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में सीओ अभितेश सिंह, एवं महिला चौकी प्रभारी सविता चौधरी, व हैँ.का. सैफाली त्यागी ने सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महिला चौकी प्रभारी सविता चौधरी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में छात्राएं 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के उपाय भी सिखाए गए सीओ अभितेश सिंह ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और अपनी निजी जानकारी को गोपनीय रखने के महत्व पर जोर दिया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे मिली हुई जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी साझा करें।
इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसका लक्ष्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना है।
next post