उत्तराखण्ड

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी साहित्य समिति ने किये साहित्यिक आयोजन

 

neerajtimes.com देहरादून – हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून में विविध साहित्यिक आयोजनों में सम्मिलित होकर शुभ दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।

“हिंदी साहित्य समिति” की ओर से सारस्वत समारोह समिति भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधा रानी पांडेय, डॉ. जयन्ती प्रसाद नौटियाल, आदरणीय असीम शुक्ल एवं डॉ. राम विनय सिंह विद्वान वक्ताओं के प्रेरक विचार सुनना अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय अनुभव रहा।

इसके उपरांत माननीय रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान में हरिद्वार से लोकसभा सांसद) द्वारा उनके लेखक गाँव में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ कविताओं और विचारो की अविरल धारा प्रवाहित हुई, जिसने वातावरण को ज्ञान, साहित्य और रस से सराबोर कर दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वैदिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग

newsadmin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर बैठक ली, निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों को परखा

newsadmin

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में बेरोजगार युवाओं एवं अन्य व्यक्तियों का साक्षात्कार लिया गया

newsadmin

Leave a Comment