उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related posts

अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग

newsadmin

चारधाम यात्रा, चुनौती भी है और परीक्षा भी, अच्छा संदेश लेकर जाएं श्रद्धालु

newsadmin

मुख्यमंत्री ने चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का किया शुभारम्भ

newsadmin

Leave a Comment