उत्तर प्रदेश

सतीश गिरधर बने देवबंद पंजाबी समाज के अध्यक्ष, सरदार बालेंद्र सिंह महामंत्री

neerajtimes.com देवबंद – पंजाबी समाज की बैठक में सर्व सम्मति से समाजसेवी सतीश गिरधर को पंजाबी समाज का अध्यक्ष व पूर्व सभासद सरदार बालेंद्र सिंह को महामंत्री चुना गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा के दशमेश हाॅल में मंगलवार रात आयोजित बैठक में देवबंद के पंजाबी समाज ने सर्वसम्मति सेद पदाधिकारियों के नाम पर मोहर लगाई। सतीश गिरधर ने कहा कि वे समाज को एकजुट करने का भरसक प्रयत्न करेंगे। शीघ्र ही कार्यकारिणी गठित की जाएगी। कहा कि ईश्वर ने चाहा तो देवबंद का पंजाबी समाज आसपास के जिलों के लिए मिसाल बनेगा। पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने दोनों पदाधिकारियों को आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों पदाधिकारियों को सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। संयोजक हेमंत गिरधर व गुरजोत सिंह सेठी (पत्रकार) ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे।   रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा

admin

आजमगढ़ की बृजबाला श्रीवास्तव ‘सुमन’ दूसरी बार ‘द मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से हुईं सम्मानित

newsadmin

खिलाफत बुलेटिन द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया आयोजित

newsadmin

Leave a Comment