उत्तराखण्ड

माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नयाब सिंह सैनी जी सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल के आवास पर पहुंचे

माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नयाब सिंह सैनी जी आज भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल के आवास पर पहुंचे।
उनके अलावा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा जी,उत्तराखंड सरकार मे मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी,सांसद अजय भट्ट जी,पुर्व सांसद कांता कर्दम जी भी डा. नरेश बंसल के आवास शोक व्यक्त करने पहुंचे।

डा. नरेश बंसल जी की माता जी स्व श्रीमती पानो देवी जी का निधन हो गया था।माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायाब सिहं सैनी जी व सभी सम्माननीय नेतागण ने डा. नरेश बंसल की पुज्य माता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री नायाब सिहं सैनी जी व अन्य सम्माननीय नेतागण ने डा. नरेश बंसल की पुज्य माता पानो देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की व परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने ढांढस भी बंधाया और आश्वस्त किया कि वह हमेशा परिवार के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर भारी संख्या मे स्थानीय नेतागण,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल कोआर्डिनेशन सेंटर फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट की 11वीं बैठक संपन्न हुयी

newsadmin

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने बनाया उत्कृष्ट कीर्तिमान

newsadmin

सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

newsadmin

Leave a Comment