उत्तराखण्ड

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने दिलाया वेतन तो होटल कर्मियों के खिल उठे चेहरे

neerajtimes.com देहरादून – राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आज देहरादून के मोथरोवाला रोड स्थित एक होटल के लगभग 20 कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन जारी कराया। रुका हुआ वेतन मिलते ही कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने राष्ट्रवादी डिजिटल पार्टी का धन्यवाद किया।
अपरिहार्य कारण से कर्मचारियों का पिछला वेतन न मिल पाने से यह कर्मचारी काफी परेशान थे और उन्होंने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से संपर्क किया।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि हमने होटल के मालिकान को बुलाकर तत्काल पिछला वेतन जारी कराया और वर्तमान में 15 दिन का भुगतान इसी महीने की 22 तारीख तक कराए जाने का प्रॉमिस किया गया।
सेमवाल ने कहा कि इस दौरान माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा। हालांकि होटल के कर्मचारी आगे से होटल में काम करने के इच्छुक नहीं हैं।
इस पर उन्होंने चिंता जताई कि होटल व्यवसाय और उसमें काम करने वाले कर्मचारी तथा मालिक सभी एक दूसरे पर निर्भर हैं और आपस में इस तरह का गतिरोध नहीं होना चाहिए। इससे उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ता है। और कर्मचारियों को भी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मसले को निपटाने के लिए सभी होटल कर्मचारियों तथा होटल के संचालकों को भी बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता भी साथ थे।

Related posts

कारगर साबित हुआ डीएम का आदेश; देहरादून शहर रहा जाम से मुक्त

newsadmin

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने परफॉर्मिंग आर्ट्स सम्मेलन आयोजित करके कलाकारों प्रोत्साहित किया

newsadmin

भाजपा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

newsadmin

Leave a Comment