मनोरंजन

केवल कृष्ण पाठक को मिला हिंदी सेवी सम्मान – कवि संगम त्रिपाठी

 

neerajtimes.com बिलासपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने केवल कृष्ण पाठक जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया। दिनांक 30 अप्रैल 2025 को पाठक जी के सदन में राकेश कुमार खरे अध्यक्ष संकेत साहित्य समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ व राष्ट्रीय सलाहकार प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा, वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र कुमार शुक्ला ‘अविचल’, श्रीमती कमलेश पाठक उपस्थित रहे।

कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि केवल कृष्ण पाठक हिन्दी के सशक्त रचनाकार हैं व हम सभी के मार्गदर्शक हैं। कवि संगम त्रिपाठी ने केवल कृष्ण पाठक को श्याम की गीतिकाएं कृति भेंट की। श्याम की गीतिकाएं में केवल कृष्ण पाठक जी ने मंगल भाव लिखें है। इस अवसर पर पहलगाम की घटना पर परिचर्चा की गई व सम सामयिक विषय पर काव्य गोष्ठी संपन्न हुई। इस सभा की अध्यक्षता श्रीमती कमलेश पाठक ने की व आभार राकेश खरे ने अभिव्यक्त किया।

Related posts

कैसे उड़े अबी – डॉ.सत्यवान ‘सौरभ’

newsadmin

अलग है – जया भराड़े बड़ोदकर

newsadmin

उपनिषदों में श्री गणेश – डॉ. मधु धवन

newsadmin

Leave a Comment