neerajtimes.com – आराधिका राष्ट्रीय मंच पर 34 वीं राष्ट्रीय आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। 19 अप्रैल 2025, संध्या 4:00 बजे से लगभग 8:00 बजे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
काव्यगोष्ठी का शुभारंभ शिक्षक कवि डा. ओम ऋषि भारद्वाज की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापक निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई ने स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।
तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 41 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मुक्त विषयक काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।
आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों/ कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
और अंत में डा. निधी बोथरा जैन ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापन और डा. ज्योति कृष्ण ने काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की