मनोरंजन

संविधान – अनिरुद्ध कुमार

भारत देश महान का, संविधान में जान।

हर कोई पालन करें, सबके दिल में मान।।

 

देश चलाने के लिए, लिखित है संविधान।

कोई मनमानी करें, रोके उसे  विधान।।

 

संविधान सबके लिए, भेदभाव से दूर।

जनता का अधिकार ये, कोई ना मजबूर।।

 

मूलमंत्र इसमें लिखा, कहते इसे विधान।

अमन-चैन सबके लिए, जनगण दे सम्मान।।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

माँ आई मेरे द्वारे – सुनील गुप्ता

newsadmin

रंगीला फागुन – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

कविता (प्राणाधिक) – अनुराधा पांडेय

newsadmin

Leave a Comment