मनोरंजन

उस पार हो जाए – अनिरुद्ध कुमार

बेसहारा आदमी लाचार हो जाए,

बेबसी के मार से गमखार हो जाए।

 

पूछता कोई नहीं जीना हुआ दूभर,

मतलबी चाहत सदा दीवार हो जाए।

 

ख्याल में रहता अभी कोई पुकारेगा,

इंतजारी रात-दिन बेकार हो जाए।

 

वो जवानी है कहाँ जो हाँथ को थामें,

डर सताये हर घड़ी तकरार हो जाए।

 

भूल बैठा ये जमाना कौन पूछेगा,

जी रहें चाहत लिए दरकार हो जाए।

 

धूप छाया देखते दिल में हजारों गम,

हर दफा डरसा लगें बीमार हो जाए।

 

बेरुखी बहुते खले क्या जिंदगी है’अनि’,

अब हमेशा दिल करे उस पार हो जाए।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

हिन्दी सेवी सम्मान से अलंकृत हुए कवि अशोक कुमार यादव

newsadmin

गुरुदीन वर्मा आजाद प्रेरणा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त

newsadmin

आया बाबा शरण तिहारी – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment