मनोरंजन

राम नवमी – सुनील गुप्ता

( 1 )” रा “, रात दिन

सुबह ओ शाम,

भजते राम, मिले आराम !!

( 2 )” म “, मन हिय

जपते राम नाम,

उतरें राम, हृदय अयोध्याधाम !!

( 3 )” न “, नवल रात्रि

शुभ नवमी राम,

रमणते चलें, प्रभु आत्माराम  !!

( 4 )” व “, वरदे राम

चलें तारते राम,

पुनर्नवा संजीवनी, राम नाम !!

( 5 )” मी “, मीत हमारे

प्रभु प्यारे श्रीराम,

जगत कल्याणकर्ता, जय श्रीराम !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

नदियाँ सबको समझाती हैं – भूपेश प्रताप सिंह

newsadmin

साहित्य अर्पण मंच पर काव्य गोष्ठी

newsadmin

धड़कन – संगम त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment