( 1 ) हम
बनाएंगे मिलकर नया भारत,
दिखलाएंगे भारत की बदलती तस्वीर !!
( 2 ) दम
दिखलाएंगे नए भारत का,
वेदांत संस्कृति की ताकत और तहरीर !!
( 3 ) कम
न आंके कोई भारत को,
पुनः विश्व गुरु पद पर पहुंचेंगे जरूर !!
( 4 ) हम
हैं साथ, रहेंगे मिलकर,
भरेंगे ऊँची एक परवाज़ गगन पर !!
( 5 ) तम
अँधियारा मानव जगत का,
अवश्य मिटेगा सनातन के दम पर !!
– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान