मनोरंजन

भव्य कवि सम्मेलन का किया आयोजन

neerajtimes.com – आराधिका साहित्यिक मंच एवं शब्द सिदिक्षा साहित्यिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘महाशिवरात्रि’ के उपलक्ष्य में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। 01 मार्च 2025, संध्या 4:00 बजे से रात्रि 9: 00 बजे तक निरंतर 5:00 घंटे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि  डा.राम निवास तिवारी आशुकवि की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापक द्वय निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 67 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक, भक्ति मम प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी, रश्मि मिश्रा और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की

आयोजन को सफल बनाने में दोनों मंचों के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में वरिष्ठ कवयित्री सरोज विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related posts

हूँ कौन ? – सुनीता मिश्रा

newsadmin

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

ऋतु बसंत पर दोहे – नीलू मेहरा

newsadmin

Leave a Comment