मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

बड़ा मुश्किल हुआ है अब रिझाना,

खफा हो आज इतने जाने जाना।

 

हुई आज गलती क्या कहे हम,

हुआ बेकार तुमको समझाना।

 

अदा कैसी तुम्हारी रूठते हो,

नही है बात कोई फिर सताना।

 

सुना है चाँद पर भी आज जाना,

बना लूँ यार मैं भी आशियाना।

 

दिया जो प्यार तूने अब हमे वो,

नही किसी को यारा अब जताना।

 

छुपी है कोई चिंगारी तो दिल मे,

नही बात दिल की सब बताना।

 

रहेगें संग हरदम प्यार से हम,

ये बातें भूल कर भी ना गिनाना।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

ग़ज़ल – भूपेन्द्र राघव

newsadmin

बढ़ती रेल दुर्घटनाओं से सबक लेना आवश्यक – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

कांग्रेस के पापपूर्ण कृत्यों का परिणाम है यूनियन कार्बाइड का कचरा – डॉ. राघवेन्द्र शर्मा

newsadmin

Leave a Comment