मनोरंजन

अरुण अग्रवाल, इंजीनियर मोहम्मद उस्मान, इंजीनियर नदीम ख़ाँ को मिला बेस्ट सिटीज़न अवार्ड

neerajtimes.com देवबंद (महताब अहमद) – पूर्व विधायक माविया अली ने प्रेस क्लब देवबंद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है समाज में जो भी अच्छी बुरी घटना घटती है उसका सही आंकलन कर समाज को जानकारी देना ही पत्रकारों का काम है जिसे हमारे पत्रकार निष्पक्ष और ईमानदारी से कर रहे हैं।

माविया अली ने सम्मान समारोह में मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल व समाजसेवी मोहम्मद उस्मान इंजीनियर एवं नदीम ख़ान इंजीनियर को सम्मान पत्र एवं शॉल भेंटकर “बेस्ट सिटीज़न अवार्ड” से सम्मानित किया।

इस अवसर पर सईद अंसारी, आरिफ़ अंसारी, प्रेस क्लब के महामंत्री ओमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष असद सिद्दीकी, राजकुमार जाटव, दीन रज़ा, महताब आज़ाद, ख़ुशनसीब आदि शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक माविया रहे, संचालन फैसल नूर शब्बू ने किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुमताज़ अहमद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। (रिपोर्ट – महताब आज़ाद द्वारा)

Related posts

कविता – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न

newsadmin

ग़ज़ल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment