उत्तराखण्ड

प्रथम बार बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु वाहनों की व्यवस्था

देहरादून दिनांक जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीमांत क्षेत्र त्यूणी के बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु चकराता में बनाए गए परीक्षा केन्द्र तक लाने तथा ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई। यह प्रथम बार है जब जनपद देहरादून के सीमान्त क्षेत्र में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु बच्चों के आवागमन के लिए वाहन की व्यवस्था की गई।
डीएम सविन बसंल जिले सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने के लिए निंरतर प्रयासरत हैं, इसके लिए जनपद उत्कर्ष प्रोजेक्ट के तहत् स्कूलों संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय तथा राजीव गांधी नवादेय विद्यालय में सुविधा बढाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वीकृति देते हुए फंड उपलब्ध कराने की बात कही है।
डीएम एंव मुख्य विकास अधिकारी ने जिला येाजना से बजट दिलाकर बच्चों के लिए प्रबन्ध किये जा रहे हैं जिसके लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों सहित शिक्षकों द्वारा घन्यवाद दिया गया है।
त्यूणी भूठ गांव के पूर्व पीटीआई अध्यक्ष भरत सिंह राणा ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक लाने ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था कर पुनीत कार्य डीएम ने किया जिससे बच्चे परीक्षा से वंचित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि डीएम सर के आने से जनपद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं उपकरण, फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधा उपलबध कराई जा रही हैं, जो सराहनीय प्रयास है।

Related posts

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित हुई

newsadmin

एनडीएमए एवं एसडीएमए की निगरानी में हुआ आपदा प्रबन्धन हेतु मॉक एक्साइज

newsadmin

पत्नी की इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने पर पति को सजा

newsadmin

Leave a Comment