उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुस्तक ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उपनिबंधक (सोसायटी पंजीकरण) श्री आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह ‘अंतस को घेरे जो सघन कुहासा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कविता कवि की गहरी भावनाओं, समाज के प्रति उनकी दृष्टि और मानव मन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त करती है। लेखक आलोक शाह ने अपनी इस पुस्तक में जीवन की संवेदनाओं और विचारों को एक मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को गहराई से छूता है।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आलोक शाह के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “कविता एक ऐसा माध्यम है जो जीवन की गहराइयों को समझने और व्यक्त करने का अवसर देती है। यह पुस्तक न केवल व्यक्तिगत विचारों को साझा करती है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने की क्षमता भी रखती है।”

इस अवसर पर श्री गंगा प्रसाद अपर सचिव ,जयपाल तोमर अध्यक्ष वित्त सेवा संघ ,ख़ज़ान पांडे,नरेंद्र सिंह,भूपेश कांडपाल,तंजीम अली ,मनमोहन मैनाली,कैलाश पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को बड़ी सफलता, एविएशन इकोसिस्टम में सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार

newsadmin

मुख्यमंत्री ने वीर शहीद केसरी चन्द को बताया उत्तराखण्डवासियों का गौरव

newsadmin

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित द्वारा कांवड़ यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया

newsadmin

Leave a Comment