उत्तराखण्ड

जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक भवन के टेंडर जारी, जल्द धरातल दिखेगा ब्लड बैंक

देहरादून दिनांक 11 जनवरी 2025, (जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल जनपद स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. जिलाधिकारी के प्रयासों से जंहा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक कार्य अब टेंडर जारी हो गए हैं.

चिकित्सालयों को 3 नयी एम्बुलेंस मिल गई हैं, जिनमें नारी निकेतन, एसएसएनसीयू, उप जिला चिकित्सालय के लिए म 3 नयी एम्बुलेंस मिल गई हैं.

उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश अब आईसीयू संचालित हो गया है, जो लंबे समय निष्क्रिय था.

जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ की व्यवस्था, दवाई काउन्टर बढ़ाए, विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों हेतु मिल रहा भोजन, तथा दवाई काउन्टर बढ़ाने के निर्देश दिए.

प्रेमनगर चिकित्सालय में नवनिर्मित ओ०टी० के संचालन हेतु 02 ओ०टी० लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से कय आदेश निर्गत किया जा चुका है। चिकित्सालय में गार्ड रूम, पानी की टंकी मरम्मत, चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन निर्माण, आईसीयू में रैम्प निर्माण कार्य गतिमान, 15 दिन में पूर्ण हो जाएंगे कार्य

Related posts

डीएम हुए सख्त; लार्वी साइडल टैंकर की संख्या हुई चौगुनी

newsadmin

2027 के सेमीफाइनल की जीत के साथ यह यह क्षेत्रवाद और जातिवाद की हार: धामी

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने काफिला रूकवाकर युवकों का हालचाल जाना

newsadmin

Leave a Comment