मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

क्या किया यार तूने हुए है गिले,

कुछ न सोचा बदल अब गये रास्ते।

 

नाम तेरा लबो से मिटाते रहे,

दर्द भीतर सहा,मुस्कुराते रहे।

 

जिंदगी प्यार का गीत गाने लगी,

मिल खुशी से तराने सुनाने लगे।

 

चाँदनी चुनरी ओढे सितारो भरी,

आज इठलाती सी वो मचलती फिरे।

 

दर्द तूने हमे यार क्यो अब दिया,

आ गये बिन वजह क्यो अजी फासले।

 

क्यो न समझा मेरे आज जज्बात को,

भर दिये आँख मे यार आँसू बड़े।

 

ढूँढती रात से चाँदनी चाँद को,

चाँद पूनम का निकला गगन के तले।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

गुरुदीन वर्मा को मिला इंफ्लून्सर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

वर्तमान अकादमी उपाध्यक्ष व निदेशक की पहल सराहनीय – डॉ. ‘मानव’

newsadmin

Leave a Comment