मनोरंजन

सार छंद मुक्तक – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

शिव आराधना –

सोमवार को सभी भक्तगण, शिव आराधन करते।

विग्रह पर जलधार चढाते, सँग पंचाक्षर जपते।

शिव कुटुंब को शीश नवाकर, श्रद्धा सुमन चढ़ाएं,

हर हर महादेव रट सुनकर, कष्ट शंभु सब हरते।

बजरंग बली –

ज्ञान बुद्धि प्रयोग करके कर्म सब सार्थक करें।

सत्य पथ पर चल सदा धन-धान्य निज घर भरें।

जब विपद आये कभी हनुमान जी की लें शरण,

वीर बजरंगी सभी के कष्ट-संकट सब हरें।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

पुष्पांजलि” काव्य पुस्तिका में समाहित ही एक भावनात्मक गहराई

newsadmin

हिंदी हिंदुस्तान – प्रियंका ‘सौरभ’

newsadmin

प्रेरणा हिंदी महाकुंभ- 2025 का जबलपुर में होगा आयोजन

newsadmin

Leave a Comment