मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

खुदा की ये है दुआ,प्यार अब बताना है,

मिली खुशी जो हमें आप पर लुटाना है।

 

मैं झील मे था,तो दिखती थी आब मे जुल्फें,

तुम्हारी जुल्फ के साये मे जो ठिकाना है।

 

कहर करे है वो हरदम वफा नही करता,

रहूँगी  दूर भी अब घर नही बसाना है।

 

चलो भी छोड़ दो, दुनिया सराय सी समझो,

रहेगें कुछ ही दिन इक दिन यहां से जाना है।

 

जली है आग जो दिल मे वो बुझेगी अब कैसे,

तुम्हें भी आग मे हमको बड़ा जलाना है।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

मानद उपाधि डाक्टरेट से सम्मानित हुए सुरज श्रीवास एवं सुश्री लक्ष्मी करियरे

newsadmin

गजल – रीतूगलाटी

newsadmin

चले आओ श्रीराम चले आओ – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment