मनोरंजन

छंद – जसवीर सिंह हलधर

प्रथम करे न वार , दूजे सहे न प्रहार ,

विश्व जनता है ये बयान मेरे हिंद का ।

 

सांस्कृतिक द्वार रहा,सभ्यता का सार रहा ,

विश्व गुरु रूप में बखान मेरे हिंद का ।।

 

गीता या कुरान से भी, व्यापक है संविधान ,

सर्व धर्म ग्राही है विधान मेरे हिंद का ।

 

बलिदानियों ने जिसे ,जी भर पिलाया रक्त ,

तीन रंग वाला है निशान मेरे हिंद का ।।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

सादगी, मासूमियत और निर्मल आनन्द की ‘बाल वाटिका’- विश्वनाथ पाण्डेय (पुस्तक समीक्षा)

newsadmin

गंगोली की होली परिपूर्ण है भक्ति भाव से – रमाकान्त पन्त

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment