मनोरंजन

आराधिका राष्ट्रीय मंच पर ‘यमराज मेरा यार’ का लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes,com – आराधिका राष्ट्रीय मंच की 20 वी राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी और सुधीर श्रीवास्तव के एकल काव्य संग्रह का आनलाइन लोकार्पण/विमोचन कार्यक्रम  23 नवंबर संध्या 4:00 से 7:30 बजे तक भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

संस्थापिका निधी बोथरा जैन के संयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ मनोहर सिंह चौहान ‘मधुकर’ द्वारा वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात मंच संरक्षिका सरोज गर्ग ‘सरू’ ने सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं, बधाइयां सह आशीर्वाद प्रदान किया।मंच महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने हमेशा की तरह सभी से सहयोग, सामंजस्य के साथ आयोजन की सफलता की कामना की।सलाहकार अनीता बाजपाई ने सभी कवियों कवयित्रियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात वरिष्ठ कवि/सेवानिवृत्त एस. डी. एम. संतोष श्रीवास्तव ‘विद्यार्थी’ ने सुधीर श्रीवास्तव के एकल ‘यमराज मेरा यार’ का लोकार्पण कर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संग्रह अपने आप में अद्भुत है। पक्षाघात का दंश झेलने की जिजीविषा के बीच सुधीर श्रीवास्तव की अविराम साहित्यिक यात्रा प्रेरक है। एक दम अलग विषय यमराज को केंद्र में रखकर लिखी उनकी बहु विषयक रचनाएं केवल हँसाती, गुदगुदाती ही नहीं, बल्कि सवाल भी खड़े करती हैं, चिंता भी कराती है, तो लोगों का विभिन्न मुद्दों पर ध्यान भी आकृष्ट कराती हैं। निधी बोथरा जैन, आभार गुप्ता, सतीश शिकारी, सुरेश बंछोर, मनोहर सिंह चौहान, पार्वती देवी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विषय वस्तु के चयन और रचनात्मकता की तारीफ की।

इसके बाद वरिष्ठ कवि सतीश शिकारी जी की सहमति से काव्य गोष्ठी में लगभग 40 कवियों कवयित्रियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बेहतरीन रचनाओं से गोष्ठी को ऊंचाइयाँ प्रदान की। गोष्ठी का संचालन निधि बोथरा जैन और अनीता बाजपाई ने संयुक्त रूप से किया।

अंत में वरिष्ठ कवि शैलेन्द्र अंबष्ट ने सभी का आभार धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के विराम की घोषणा की।

Related posts

भगवान – सुनील गुप्ता

newsadmin

महाकाल – सुनील गुप्ता

newsadmin

हमको राजा जी माफ करना (व्यंग्य) –  सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment