Uncategorized

डॉ अर्चना श्रेया के पटल पर “बचपन की सुनहरी यादें, बचपन के अनोखे पल विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com – देश की जानी मानी संस्था अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब द्वारा वरिष्ठ कवि सुरेश बंछोर जी की अध्यक्षता और देहदानी कवि सुधीर श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया l

गोष्ठी में देश भर के विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार , राजस्थान से अनेक साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।

पटल की संस्थापक श्रेया द्वारा प्रत्येक माह विचार गोष्ठी और काव्य गोष्ठी आयोजित की जाती हैl इस माह की

विशेष काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप डॉ. रामनिवास तिवारी आशु कवि, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, प्रियंका भूतड़ा प्रिया जी पटल प्रसाद, देवी प्रसाद पाण्डेय, किरन अग्रवाल अविनाश खरे, मीता लूनियाल मीत जी, नीलम पाण्डेय, विष्णुशंकर मीणा, नंदकिशोर बहुखंडी, विनीता लवानियां जी की प्रस्तुति ने संपूर्ण मंच का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रामनिवास तिवारी की सरस्वती वंदना से हुआ ।

कार्यक्रम का अद्भुत संचालन डॉ. शशि जायसवाल ने किया ।जिसके चलते यह गोष्ठी अपनी भव्यता के चरम तक पहुंची। सभी साहित्यकारों की रचनाएँ एक से बढ़कर एक थीं। काव्य का ऐसा शमा बंधा कि लग रहा था हम अभी बच्चे हो और बचपन की सुनहरी यादों में गोते लगा रहे हो। अध्यक्ष सुरेश बंछोर जी की उत्साहवर्धन करती पंक्तियां अवर्णनीय है। मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे ।जिन्होंने अपनी मधुर भावनाओं से हमें ओत प्रोत किया और शानदार कार्यक्रम के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब की संस्थापक डॉ अर्चना श्रेया व पटल व्यवस्थापक राजकुमार जायसवाल विचार क्रांति के साथ उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।  कार्यक्रम में नीलम पाण्डेय भी उपस्थित रहीं, सुंदर रचना के साथ , उनका सहयोग उल्लेखनीय रहाl

Related posts

अहसास – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

this is test post

newsadmin

निमीलित मृण्मय नयन में – सविता सिंह

newsadmin

Leave a Comment