मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

डूबे  दुख से बाहर लाकर मानेगे,

दे खुशियाँ हर हाल बसाकर मानेगे।

 

खोये  जो याद मे, जगा कर मानेगे

देगे खुशियाँ  सभी  बता कर मानेगे।

 

करते हैं प्यार तुमसे, समझो जरा तुम.

चाहत का अहसास करा कर मानेगे।

 

दूर हो भले हमसे रहना सदा पास मेरे.

तुमको दिल मे अपने बेठा कर मानेगे।

 

सपनो मे आज खोये देखे अक्स भी,

सच यार  दीवाना बना कर मानेगे।

 

उगी हुई है जो खार दिलो मे कब से.

हम सहरा मे फूल खिला कर मानेगे।

रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

इस तरहां धीरे-धीरे – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

ऐसा भी नहीं – ज्योत्सना जोशी

newsadmin

ऐसा स्कूल जहां चोरी और डकैती की दी जाती है ट्रेनिंग – सुभाष आनंद

newsadmin

Leave a Comment