मनोरंजन

संगम नगरी में कवि संगम त्रिपाठी का सम्मान

Neerajtimes.com – प्रयागराज – अवध साहित्य अकादमी पत्रकार भवन गॅधियांव करछना प्रयागराज ने कवि संगम त्रिपाठी को साहित्य विभूति सम्मान 2024 से सम्मानित किया।

सम्मान समारोह 21 सितंबर 2024 को हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार सिविल लाइन्स प्रयागराज उत्तर प्रदेश में भव्य समारोह में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य ओम नीरव वरिष्ठतम साहित्यकार लखनऊ उत्तर प्रदेश, अध्यक्षता – कुशलेन्द्र श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार गाडरवारा मध्यप्रदेश व अति विशिष्ट अतिथि डॉ शंभु नाथ त्रिपाठी ‘ अंशुल’ व शीलधर मिश्र रहे।

इस भव्य समारोह में श्याम फतनपुरी – श्याम की गीतिकाए व श्याम की मधुशाला, डॉ कैलाश नाथ मिश्र – महमहाती गीतिकाए, पंकज बुरहानपुरी – तुम होते तो, शिक्षाप्रद कहानियों का संकलन – संपादक सर्वेश कान्त वर्मा ‘ सरल”  विश्वनाथ त्रिपाठी – राधा माधव, डॉ सतीश चन्द्र मिश्र – यत्र तत्र सर्वत्र व मां की छाया में, डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु आसपास लघुकथा संग्रह व उद्गागार देह मुक्तक संग्रह एवं सोलह नई कहानियां साझा काव्य संग्रह का विमोचन हुआ।

डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय प्रयागराज उत्तर प्रदेश के संचालन में सम्मानित किए गए कवि संगम त्रिपाठी को सोमनाथ शुक्ल, विजय शुक्ल, डॉ विजयानन्द, राम लखन गुप्ता, डॉ अजय मालवीय ‘ बहार’ इलाहाबादी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Related posts

मदन ! इतना बतलाओ – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

बरसती बूंदे – रेखा मित्तल

newsadmin

नवतपा (नौतपा) – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment