मनोरंजन

शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने अपने विद्यालय की बदली तस्वीर

neerajyimes.com नांदिया (पिण्डवाड़ा) राजस्थान – सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षक गुरुदीन वर्मा शिक्षक दिवस पर भामाशाह बनकर अपने विद्यालय का रंग-रोगन करवाया है।

शिक्षक वर्मा ने मीडिया को बताया कि उन्होंने खुद भामाशाह बनकर अपने विद्यालय के प्राथमिक परिसर का रंग- रोगन करवाया है। इस कार्य के लिए उनके विद्यालय के संस्थापक हड़मत सिंह राठौड़ और गांव के प्रतिनिधि ताराराम जी उनका माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान ने वर्मा के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भामाशाह से सहयोग लेने से पहले यह पहल शिक्षक खुद से करें तो इससे भामाशाह भी प्रेरित होते हैं। गांव के प्रतिनिधि ताराराम ने कहा कि मेरे जीवन में और इस गांव में यह ऐसे पहले शिक्षक ने जिन्होंने खुद भामाशाह बनकर इस विद्यालय के विकास की शुरुआत की।शारीरिक शिक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि इन्होंने  इस विद्यालय को वह सूरत दी है जिसकी तरह हर कोई आकर्षित होता है और इनके कार्य की प्रशंसा करता है। स्थानीय विद्यालय के पंचायत शिक्षक सांकलाराम ने कहा कि इनकी शुरू से ही इस विद्यालय के विकास के प्रति रूचि रही है और एक भामाशाह के रूप में यह इस विद्यालय को स्मार्ट टीवी, कुर्सियां, पँखें, पोषाहार थालियां, डिजिटल घड़ी,लेखन सामग्री आदि भेंट कर चुके हैं और भविष्य में भी इन्होंने इस विद्यालय में विकास में सहयोग देने की बात कही है। एक भामाशाह के रूप में इनको इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक धनराज लोहार, मंजीत सिंह, इरफान खान, बिन्दु चौधरी आदि द्वारा भी अपने वक्तव्य में वर्मा के कार्यों की प्रशंसा की गई और माला पहनाकर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि शिक्षक वर्मा मूलतः बारां जिले के मूलनिवासी है जो एक अच्छे साहित्यकार भी है। साहित्यकार के रूप में वर्मा अब तक 250 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं और 3000 के लगभग रचनायें लिख चुके हैं।

Related posts

दीपनारायण झा “दीपक”  की पुस्तक  श्रीसत्य माधुरी एक मनोरंजक काव्य संग्रह.

newsadmin

सशक्त हस्ताक्षर की 33 वीं काव्यगोष्ठी में कविता की निर्झरणी बही

newsadmin

आदर्श जीवन – जया भराड़े बड़ोदकर 

newsadmin

Leave a Comment