उत्तराखण्ड

पत्रकार पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक रीजनल पार्टी ने दी आदोलन की चेतावनी

neerajtimes.com ऋषिकेश – ऋषिकेश में रविवार सुबह आठ बजे करीब इन्द्रानगर निवासी शराब तस्कर कमल उर्फ गंजा द्वारा आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी को बेरहमी से पीटने के मामले में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं सहित एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर आरोपियों पर अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकार योगेश डिमरी को गंभीर अवस्था में एम्स रेफर किया गया है। सेमवाल ने एम्स पहुंच कर पत्रकार योगेश डिमरी का हाल जाना और उन्हें तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है। सेमवाल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऋषिकेश अवैध नशे की गिरफ्त में है। नशा कारोबारियों का हौसला इतना बुलंद हैं कि वह सरेआम पत्रकारों को पीटने तक दुस्साहस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ को ऋषिकेश से बदलने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के संरक्षण में ही अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है।  उन्होंने शासन-प्रशासन से अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। – शिव प्रसाद सेमवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष. राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया

newsadmin

भारत विकास परिषद शाखा की कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे एसपी देहात,, की शिवभक्तों की सेवा

newsadmin

पशु क्रूरता को रोकने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

newsadmin

Leave a Comment