उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी को संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रवीन्द्र पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में आयोजित हुई

newsadmin

इलेक्शन मोड पर हो परीक्षाएं सम्पन्न कराने की व्यवस्थाः मुख्य सचिव

newsadmin

मुख्यमंत्री ने Manthon-2025: 5th National Leader’s Summit (Women’s Special) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment