मनोरंजन

महिमा बेजोड़ है – अनिरुद्ध कुमार

कजरारी नैंनो में काजल का जोर है,

काँधें पर काँवर लिये बोलबम शोर है।

 

छमके पायलिया तो सावन लहर मारे,

शिव के भजन से आनंदित पोर-पोर है।

 

धानी रंगी परिधान हरी हरी चुड़ियां,

काँवर ले बलखाती पग-पग में जोर है।

 

गीत पे ताल मधुर चाल-ढ़ाल मन मोहे,

लहराये जड़ चेतन लागे की भोर है।

 

मदहोश मदमाती सावनी बदरियों में,

रिमझिम फुहारों से चुनरी सराबोर है।

 

सजना और सजनी सावन में जल ढ़ारे,

सुखदायी जीवन में कितना अंजोर है।

 

रूप रंग शृंगार अदभुत अलोकिक लगे,

त्रिभुवन के स्वामी की महिमा बेजोड़ है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

परशुराम अवतरण दिवस तथा अक्षय तृतीया – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

जीवों की उत्पत्ति एवं विकास – मुरली मनोहर गोयल

newsadmin

वर्तमान ही नहीं भविष्य भी सुधारने का जतन है “मां के नाम एक पेड़” – डा.राघवेन्द्र शर्मा

newsadmin

Leave a Comment