मनोरंजन

शिक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस में मिडिल स्कूल गोइंद्रा में खेल उत्सव का हुआ आयोजन

neerajtimes.com पथरिया। शासकीय मिडिल स्कूल गोइंद्रा में खेल-खेल में पढ़ाई का माहौल तैयार किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न ढेर सारी गतिविधियां कराई गई जैसे की छत्तीसगढ़ की प्रमुख खेल कबड्डी, फुगड़ी, खो-खो, रंगोली, क्रिकेट इत्यादि। प्रत्येक विद्यार्थियों ने पार्टिसिपेट किये। बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे, एक से बढ़कर एक रहे। फुगड़ी में सबसे आगे कुमारी अश्वनी, कुमारी रूबी, कुमारी अंशु, कबड्डी लड़का खुमान दास, आदित्य, विक्रम, कैलाश, लोकेश, समीर दल विजयी रहा लड़की कबड्डी रूबी, आंचल, अंशु मरकाम दल विजयी रही क्रिकेट लड़का रितेश, खीलेश, टेकराम, आदित्य दल विजयी रहा।

इस अवसर में प्रधान पाठक एल. आर. साहू सर के द्वारा बच्चों को प्रेरित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया गया। शिक्षक जे. पी. लहरे सर के द्वारा बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा पढ़ाई के साथ खेल कूद भी बहुत जरूरी है दिनचर्या जरूर हो। इसी बीच शिक्षक नकुल साहू ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलें, जीवन में किसी से द्वेष न रखें, खेल से हमेशा मित्रता का संचार होता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है इसलिए प्रतिदिन खेल के ही विधा योग, प्राणायाम जरूर करें शिक्षक जी. आर. साहू ने हमारे छत्तीसगढ़ के प्रमुख खेलों के बारे में बच्चों के मध्य साझा किया, शिक्षिका माथुर मेडम के द्वारा रंगोली, चित्रकला, मेहंदी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में संकुल समन्वयक विकास जायसवाल सर के द्वारा सभी प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए बहुत ही आनंदित हुए। सभी प्रतिभागियों को प्रधान पाठक सर के साथ मिलकर पुरस्कृत किए।

Related posts

गर्व देश पर करें कैसे – सुमन शर्मा

newsadmin

छंद छटा – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

गजल – शिप्रा सैनी मौर्या

newsadmin

Leave a Comment