मनोरंजन

‘कलम के जादूगर’ समूह द्वारा लखनऊ में 48 रचनाकारों को किया सम्मानित

neerajtimes.com लखनऊ / भूपेन्द्र राघव – आभासी दुनिया के हिंदी काव्य प्रेमियों के बहुचर्चित समूह कलम के जादूगर ने उत्साह और उत्सव भरे सावन के मौसम में लखनऊ शहर की सांस्कृतिक धरोहर में नया रंग भरते हुए आयोजन किया ‘सावन महोत्सव’ कवि सम्मेलन का।

रेडिएंट होटल में आयोजित यह कार्यक्रम जाने माने कवि, गीतकार और कलम के जादूगर के संस्थापक श्री श्रेय तिवारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ जितेन्द्र कुमार गुप्ता ( सी.ई.ओ., एफ.एच. मेडिकल कॉलेज आगरा),

सावन महोत्सव का उत्कृष्ट संचालन किया गया कवयित्री पूजा श्रीवास्तव, कवयित्री अलका बलूनी पंत, कवयित्री प्रीति पांडेय, कवयित्री ऋतु तिवारी एवं कवयित्री हेमा सागरिका द्वारा।

इस भव्य काव्य सम्मेलन में भाग लेने हेतु देश भर से, पटल से जुड़े, कई वरिष्ठ एवं युवा रचनाकारों को आमंत्रित किया गया जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया। ग़ज़लों, गीतों और छंदों की रिमझिम फुहारों ने समा मनमोहक कर दिया। दर्शकों का मन कभी प्रेम रस से प्रफ्फुलित हुआ तो कभी हास्य व्यंग्य में सराबोर हुआ। कभी भावुक हुए श्रोतागण तो कभी हृदय में ऊर्जा का संचार हुआ।

इस शानदार समारोह में सम्मिलित होने वाले रचनाकार हैं कुलदीप शुक्ला, दीपांशी शुक्ला, रिज़वान फरीदी, डॉ बृजभूषण,ऋचा अग्रवाल, पंकज देहाती, विक्रम सिंह यादव बरनी,अलका निगम, दुर्वेश कुमार, डॉ किरण दयाल, अमित अल्प, अजय साथी, सरिता त्रिपाठी, पद्मनाभ त्रिपाठी, अभिलाषा अरुण, निर्देश कुमार विन, सीमा वर्णिका, विजय पुरोहित बिजू, कृष्ण कुमार दूबे, सुधीर यादव, प्रकाश मित्रवत, चेतना तिवारी, तरुण जैन, सीमा श्रीवास्तव, विनय कुमार साहू निश्छल, पूनम नैन मलिक, जगन्नाथ राय, पारुल चौधरी, बीरेंद्र गौतम, ऊषा शर्मा,अंजू अहिरवार, मनोज पांडेय मुसाफिर, अर्चना झा, श्राबोनी गांगुली, विशु तिवारी, अंजू चौधरी, शशांक मणि यादव, संगीता वर्मा, भूपेंद्र राघव, निशा सक्सेना, अनीता अरोड़ा, ज्योति शर्मा, अंजना जैन और नीलम गुप्ता।

इन सभी रचनाकारों को हिंदी काव्य साहित्य के उत्थान में कार्यरत होने हेतु कलम के जादूगर समूह द्वारा ‘केकेजे साहित्य गौरव सम्मान’ से भी नवाज़ा गया।

इस सावन महोत्सव के आयोजक श्री श्रेय तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी काव्य साहित्य की अभिवृद्धि और नवीन रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। कलम के जादूगर नियमित रूप से ऐसे सम्मेलनों का आयोजन विभिन्न शहरों में करते रहते हैं।

Related posts

तरुणाई – सुनील गुप्ता

newsadmin

सत्यवान ‘सौरभ’ की पुस्तक तितली है खामोश : अनुभवों का यथार्थ चित्रण (पुस्तक समीक्षा)

newsadmin

ग़ज़ल – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment