मनोरंजन

सिक्के के दो पहलू – सुनील गुप्ता

सिक्के

के दो पहलू,

चलें सच-झूठ का ज्ञान कराए   !

चाहें देखें यहाँ हम जो भी पक्ष-पहलू …,

सदैव,  सामने यक्ष प्रश्न खड़ा पाएं  !! 1 !!

 

सिक्के

के ही तरह,

हैं जीवन के दो पक्ष-पहलू हमारे  !

हैं सुख-दुःख, गम-खुशी, यश-अपयश…,

और यहाँ आशा-निराशा के उजाले-अँधेरे!! 2!!

 

समझें

यहाँ जानें पहचानें,

जीवन के इन पहलू, चित्-पट को  !

और चलें फिर सोच समझकर आगे…,

सदैव, अपनाएं जीवन में उजले पक्ष को !! 3 !!

 

विचारें

सभी प्रश्नों को,

और चलें ढूंढते सही उत्तर को  !

कभी ना करें जल्दबाजी जीवन में….,

और लें तोल-मोलके यहाँ हर निर्णय को !! 4 !!

 

धरें

ध्यान यहाँ पे सदा,

कि, हेड-टेल चलें सदा आगे और पीछे  !

कभी जीवन में हम छूते हैं शिखर ऊँचाई….,

तो, कभी आ गिरें ओंधे मुँह ऊपर से नीचे !! 5 !!

 

सिक्के

के दो पहलू,

लाएं बदलाव सभी सोच में जरुरी  !

रखें जीवन में सदा सकारात्मक पक्ष का ध्यान..,

और साकार करें यहाँ मनोकामनाएं पूरी!! 6 !!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

मन के भाव – झरना माथुर

newsadmin

माता भाग्य विधाता (आल्ह छंद ) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

करवाचौथ – मुकेश कुमार

newsadmin

Leave a Comment