मनोरंजन

मेरी कलम से – यशोदा नैलवाल

आस में पहले मिलन की हर नगर दीपक जलाए,

पर उजाले सब प्रखर तो हो न पाए।

कर दिए सब अश्रु अर्पित चिर-प्रतीक्षा में तुम्हारी,

वेदना के स्वर मुखर तो हो न पाए।

गीत जब से  मन नयन से अश्रु बनके  झर रहे हैं।

बस तभी से स्वप्न का शुभ जागरण पूरा हुआ है।।

<>

ये प्राण रहें न रहें लेकिन,

दुनिया में मृत्युंजय होना।

जीवन की समिधा में तप कर

आसान नहीं प्रत्यय होना।

रण की विभीषिका देखे भी,

फिर देखा हाल सुनाए भी,

इतना तटस्थ मन लेकर के

आसान नहीं संजय होना।

– यशोदा नैलवाल, दिल्ली

Related posts

दूर बैठा यार है – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

कवि सुधीर श्रीवास्तव हिंदी सेवी सम्मान, वंदेमातरम् सम्मान 2024 व राम दुलारे स्मृति साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment