उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी श्री रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा वनाग्नि रोकथाम प्रबंधन की समीक्षा की

newsadmin

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को दीपावली की शुभकामनाएं दी

newsadmin

Leave a Comment