मनोरंजन

ग़ज़ल – विनोद निराश

दुनिया भी बड़ी सयानी है

बात ये सबकी जुबानी है।

 

जिस बात पे था अहंकार ,

रूखसत हुई वो जवानी है।

 

ज़िंदगी बड़ी अजीब जनाब,

ख़ुशी – गम की कहानी है।

 

अहले-वफ़ा अब न मिलेंगे,

नक़्शे-पाँ उनकी निशानी है।

 

कल तक जो बहुत खुश थी,

आज उस आँख में पानी है।

 

जख्म खाकर भी लिखता हूँ,

ये हाले-दिल की बयानी है।

 

दौरे-इश्क़, हाले-रुत न पूछ,

जख्मे-दिल की ये निशानी है।

 

खुद को बचाते कैसे निराश,

जब निगाहें-यार तूफानी है।

– विनोद निराश , देहरादून

Related posts

सी क्यू एम एच अब्दुल हमीद,परम वीर चक्र (मरणोपरान्त) – हरी राम

newsadmin

देखना चाहता हूँ – प्रियदर्शिनी पुष्पा

newsadmin

भोजपुरी गीत (धान के कटनिया) – श्याम कुँवर भारती

newsadmin

Leave a Comment