उत्तराखण्ड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और अन्य मतदान अधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान व मतदाताओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, कितने मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी गई जैसी मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को टेलीफोन कर भी मतदान के लिए बुलाने का कार्य किया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डोली-पालकियों की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके अलावा इस बार दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर जाकर भी वोटिंग कराई गई है।

Related posts

मुख्य सचिव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों की जानकारी दी

newsadmin

सरकारी कार्यालयों का अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से ही किया जाये : अपर मुख्य सचिव

newsadmin

प्रदेशभर में एफडीए के ताबड़तोड़ छापे, दो दर्जन दुकानों को नोटिस, बड़ी मात्रा में कुट्टू का आटा किया गया नष्ट

newsadmin

Leave a Comment