मनोरंजन

जमाना गा रहा है – अनिरुद्ध कुमार

गुलाबी लाल घोला जा रहा है,

मना होली जमाना गा रहा है।

 

रुहानी रंग में लबरेज दुनिया,

खुशी दिल में नशा सा छा रहा है।

 

गले लगकर चलो होली मनायें,

रहें मिलके मजा अब आ रहा है।

 

गिला शिकवा चलो अब भूल जायें,

यही जीवन हमें बतला रहा है।

 

जिधर देखो मुहब्बत प्यार छाया,

नजर मटके अदा ‘अनि’ भा रहा है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

शून्य से शिखर तक पहुंची भाजपा – विष्णुदत्त शर्मा

newsadmin

राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई ने आयोजित की काव्य गोष्ठी

newsadmin

चलता-फिरता खबरनामा थे दादा दिनेश चंद्र वर्मा – राकेश अचल

newsadmin

Leave a Comment