मनोरंजन

जमाना गा रहा है – अनिरुद्ध कुमार

गुलाबी लाल घोला जा रहा है,

मना होली जमाना गा रहा है।

 

रुहानी रंग में लबरेज दुनिया,

खुशी दिल में नशा सा छा रहा है।

 

गले लगकर चलो होली मनायें,

रहें मिलके मजा अब आ रहा है।

 

गिला शिकवा चलो अब भूल जायें,

यही जीवन हमें बतला रहा है।

 

जिधर देखो मुहब्बत प्यार छाया,

नजर मटके अदा ‘अनि’ भा रहा है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

गजल – रीता गुलाटी

newsadmin

कभी दो बैलों की जोड़ी और दीपक चुनाव चिन्ह की धूम थी – सुभाष आनंद

newsadmin

राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा

newsadmin

Leave a Comment