मनोरंजन

जमाना गा रहा है – अनिरुद्ध कुमार

गुलाबी लाल घोला जा रहा है,

मना होली जमाना गा रहा है।

 

रुहानी रंग में लबरेज दुनिया,

खुशी दिल में नशा सा छा रहा है।

 

गले लगकर चलो होली मनायें,

रहें मिलके मजा अब आ रहा है।

 

गिला शिकवा चलो अब भूल जायें,

यही जीवन हमें बतला रहा है।

 

जिधर देखो मुहब्बत प्यार छाया,

नजर मटके अदा ‘अनि’ भा रहा है।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

नमन तुम्हे है देश की जनता – हरी राम यादव

newsadmin

ग़ज़ल – निभा चौधरी

newsadmin

गज़ल – किरण मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment