मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

 

रहे अकड़ के वो हमसे,यकीन कुछ तो है,

हमारे  पाँव के  नीचे  जमीन  कुछ तो है।

 

खुदा की है ये दुआ,यार ढूँढता था हमें,

मुझी से पूछ रहा नाजनीन कुछ तो है।

 

वो हमनवां है मेरा या कहो खुदा कोई,

सता रहा था मुझे जुर्म संंगीन कुछ तो है।

 

वो दर्द आज दिया गम भी दे गया हमको,

करीब यार मेरा अब जहीन कुछ तो है।

 

हुई अगर है खता यार तू बता मुझको,

मेरे सनम तू बता दे गमगीन कुछ तो है।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

कलावती कर्वा ने अपने बाल कैंसर रोगियों के लिए किये दान

newsadmin

भोजपुरी धमाल होली – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

जज्बाती कश्मकश का एक अक्स – राजू उपाध्याय

newsadmin

Leave a Comment