उत्तराखण्ड

पुष्प वर्षा से हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, बुधवार को एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम

newsadmin

सभी प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि के ब्रांड एम्बेसडर हैं: मुख्यमंत्री धामी

newsadmin

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटने के कारण आवागमन हेतु बंद हुआ

newsadmin

Leave a Comment