मनोरंजन

ग़ज़ल – अनिरुद्ध कुमार

दिल पूछे बता दिलदार कहाँ,

जो लाये खुशी वो प्यार कहाँ।

 

यह  जीना लगे  अनुबंध नया,

बातों में  मृदुल  झंकार कहाँ।

 

जज्बाती लहर झकझोर रहें,

नयनों में नवल श्रृंगार कहाँ।

 

जो वादा किये वो भूल गयें,

मन मोहे सदा संसार कहाँ।

 

मंजिल का पता किससे पूछें,

मझधारे खड़ें पतवार कहाँ।

 

लहरों से कहें चल राह दिखा,

वो खुद में मगन किरदार कहाँ।

 

सपने भी कहाँ संवाद करें,

उठती हैं लहर पर धार कहाँ।

 

वीराना लगे क्या बात करें,

ये खुशियां कहें दरकार कहाँ।

 

‘अनि’ जीता यहाँ बिन साथी के,

कोई तो बता दो यार कहाँ।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

जि०विजय कुमार चयनित हुए कबीर कोहिनूर अवार्ड के लिए

newsadmin

परिवार – सुनील गुप्ता

newsadmin

प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध सेना को खुली छूट देने के मायने – संदीप सृजन

newsadmin

Leave a Comment