उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है। इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई। उनका यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, विधायक श्री प्रीतम सिंह, श्री भुवन कापड़ी, श्री फुरकान अहमद, श्री आदेश चैहान, श्रीमती ममता राकेश एवं श्री सुमित हृदयेश आदि शामिल थे।

Related posts

अपर मुख्य सचिव द्वारा जनहित के 10-10 प्रस्तावो /कार्यों की समीक्षा की गयी

newsadmin

40 करोड़ से अधिक की लागत से होगा उत्तराखंड के इन तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास

newsadmin

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई

newsadmin

Leave a Comment